
नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब Eco Tourism Fee चुकानी होगी। नगर पालिका बोर्ड ने कालाढूंगी मार्ग से आने वाले पर्यटकों से यह शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने से पहले विधिक राय ली जाएगी, लेकिन संभावना है कि जल्द ही इसे धरातल पर उतार दिया जाएगा। इसके बाद नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में क्या होगा बदलाव?
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
पालिका सभागार में आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था। बैठक में जनवरी माह की आय-व्यय की जानकारी देने के साथ-साथ कुल 18 प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया। इनमें से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए कई नए कदम उठाने पर सहमति बनी।
बैठक में ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि अभी तक नैनीताल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों से लेक ब्रिज चुंगी शुल्क लिया जाता है, लेकिन कालाढूंगी मार्ग से आने वाले पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए, मसूरी की तर्ज पर Eco Tourism Fee वसूलने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिससे नगर पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।
स्थानीय लोगों को मिलेगा शुल्क से छूट
नगर पालिका के इस निर्णय से स्थानीय नागरिकों को राहत दी जाएगी। प्रस्ताव के तहत केवल बाहर से आने वाले पर्यटकों से यह शुल्क वसूला जाएगा, जबकि नैनीताल के स्थानीय निवासियों को इससे छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा ऐलान! सिर्फ ₹5 में मिलेगा किसानों को पक्का बिजली कनेक्शन
अदालत के निर्देशों के बाद ही होगा क्रियान्वयन
इस प्रस्ताव पर बहस के दौरान सभासद मुकेश जोशी मंटू ने बताया कि इससे पहले भी कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों से चुंगी शुल्क लिया जाता था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद इसे बंद कर दिया गया था। ऐसे में इस बार भी Eco Tourism Fee को लागू करने से पहले विधिक राय लेना आवश्यक होगा। इस पर बोर्ड ने सहमति जताई कि अदालत की राय लेने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
खेल गतिविधियों के लिए भी हुआ अहम निर्णय
बैठक में केवल Eco Tourism Fee पर ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डीएसए मैदान की खेल विभाग को दी गई लीज को निरस्त कर अब नगर पालिका ही खेल गतिविधियों का संचालन करेगी। इस पर भी विधिक राय लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
नगर पालिका की आय बढ़ाने के अन्य प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए अन्य कई प्रस्ताव भी पास किए गए, जिनमें टिफिन टॉप जाने वाले पर्यटकों से शुल्क वसूली, बाहरी मजदूरों से प्रतिवर्ष सत्यापन शुल्क लेने और दस्तावेजों के रखरखाव के लिए डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करने जैसे निर्णय शामिल हैं। इसके अलावा, नगर पालिका द्वारा अपने आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी और लंबित भुगतान करने का भी फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें- मार्च में 3 दिन की छुट्टी! बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
शहर में होंगे नए निर्माण कार्य
पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने बताया कि बैठक में कई विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी आए हैं। वार्डों में रेलिंग लगाने, सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। बजट उपलब्ध होते ही इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।
बैठक में ईओ दीपक गोस्वामी, विनोद जीना, सभासद जितेंद्र पांडे, मुकेश जोशी, रमेश प्रसाद, अंकित चंद्रा, काजल आर्या, शीतल कटियार, भगवत सिंह रावत, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट, सपना बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, लता दफौटी, राकेश पवार और गीता उप्रेती समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।